Sunday, July 5, 2009

आखों में रहा दिल में उतरकर नही देखा
किश्ती के मुसाफिर ने समुंदर नही देखा

बेवक्त अगर जाऊँगा सब चौक पड़ेंगे
एक उम्र हुई दिन में कभी घर नही देखा

जिस दिन से चला हूँ मेरी मंजिल पे नजर है
आँखों ने कभी मील का पत्थर नही देखा

ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले है
तुमने मेरा काँटों भरा बिस्तर नही देखा

पत्थर मुझे समझता है मुझे देखने वाला
मई मोम हूँ उसने मुझे छु कर नही देखा ...........